Translate

सोमवार, 15 अप्रैल 2019

आजम खान, समाजवादी पार्टी और भारत की ‘नाचनेवाली’ औरतें

समाजवादी पार्टी के बड़े नेता आज़म खान के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए पार्टी के छुटभैया नेता फिरोज़ खान ने भी भाजपा में शामिल हुई अभिनेत्री जयाप्रदा के लिए गलत बयानबाज़ी की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिरोज़ खान ने कहा- जयाप्रदा अपने घुंघरुओं और ठुमकों से रामपुर के लोगों का मनोरंजन करेंगी.
गौरतलब है कि जयाप्रदा समाजवादी पार्टी से ही 2004 और 2009 में रामपुर से ही दो बार लोकसभा सांसद रह चुकी हैं.
अगर समाजवादी पार्टी के नेताओं के बयानों को देखें तो हर साल- दो साल में कोई ना कोई नेता ये ज़रूर साबित कर देता है कि ये पार्टी महिलाओं को लेकर बिल्कुल संवेदनशील नहीं है. शायरी करनेवाले नेता आज़म खान की ही बात करें तो उन्होंने कई बार जयाप्रदा को नाचनेवाली, घुंघरूवाली इत्यादि विशेषणों से नवाज़ा है. यही नहीं, 2009 के चुनाव में उन पर आरोप लगे थे कि वो जयाप्रदा की मॉर्फ्ड इमेजेज अपने कार्यकर्ताओं द्वारा शेयर करवा रहे हैं.
इससे पहले आज़म खान मीडिया से कह चुके हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7 रेसकोर्स रोड और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बंगले के बीच एक सुरंग है. उन्होंने ये भी कहा था कि आगे वो अपना मुंह खोलेंगे तो पीएम नंगे हो जाएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

छोटूराम अथवा यूनियनिस्ट पार्टी

#JaiYoddhey यूनियनिस्ट जैक बनाम भगवा ध्वज ! एक दो खास जानकारी मैं अपने यूनियनिस्ट मिशन के यौद्धेय साथियों के साथ शेयर करना चाहता हूँ ,जिसकी ...